फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबी के स्टूडेंट को किडनैप कर लूटा

Fri, 09 Jan 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के नामी संस्थान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के विद्यार्थी जायद अहमद को बुधवार रात पीटीएल चौक से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। अगवा करने वाले जैन कार में सवार थे। उन्होंने युवक को कार में बैठाते ही पहले उसे पीटा और फिर उसकी जेब से सारे पैसे व एटीएम निकाल लिया।
विज्ञापन


जाते समय उसे सेक्टर-57 स्थित श्मशान घाट के पास छोड़ गए। वहां से युवक किसी तरह थाना फेज-1 में पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों और उनकी गाड़ी को काबू कर लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रह हैं।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात बुधवार रात आठ से नौ बजे के बीच की है। जब आईएबी का विद्यार्थी व जम्मू निवासी जायद अहमद ऑटो लेने के लिए पीटीएल चौक पर खड़ा थी। जायद ने बताया तभी एक खाकी रंग की जैन कार उसके पास आई, जिसमें तीन लड़के सवार थे। उन्होंने जबरदस्ती उसे अपनी कार में बैठा लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथ ही उसके व उसके परिवार के बारे में सारी जानकारी हासिल की। फिर उन्होंने उसकी जेब से सारे पैसे व एटीएम निकाल लिया। उन्होंने उससे एटीएम का पासवर्ड भी ले लिया और उसे श्मशान घाट के पास अंधेरे में छोड़कर चले गए। जाहिद ने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर फेज-1 थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले कभी युवकों को नहीं देखा था।

चढ़ गए पुलिस के हाथ
सूत्रों के मुताबिक एक वारदात को अंजाम देने के बाद युवक दोबारा फिर फेज-5 की मार्केट में पहुंच गए थे। उन्होंने फिर उसी स्टाइल में एक अन्य युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच युवक ने शोर मचा दिया। इसके बाद युवक भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने युवकों को काबू कर लिया। साथ ही थाने ले गई। सूत्रों के मुताबिक किडनैपरों ने युवक के एटीएम से  2500 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस अब युवाओं से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें