फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बीवी अकेली देख कर दिया रेप

Sat, 05 Jul 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी को घर में अकेली देख दुराचार कर डाला। आरोपी उसे किसी को न बताने की लगातार धमकियां दे रहा था। दुखी महिला ने हिम्मत दिखा कर सारी बात अपने पति को बताई।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिवीजन चार के अधीन आती चौकी जगतपुरी पुलिस के पास की। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर लक्की अरोड़ा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

आरोपी लक्की उसके पति का करीबी दोस्त

पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।

पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी लक्की उसके पति का करीबी दोस्त है। आरोपी अक्सर उनके घर आता जाता है।
विज्ञापन

मौका देख कर घर में घुसा और कर दिया दुराचार

25 जून की दोपहर को उसका पति और जेठ अपने काम पर गए हुए थे। जबकि उसकी सास उन्हें खाना देने के लिए चली गई। पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मौका देख कर घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार किया।

आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां दी। डर के मारे उसने कई दिनों तक किसी से कोई बात नहीं की। शुक्रवार सुबह उसने सारी बात अपने पति को बताई। पति ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई सुखदेव राज ने कहा कि पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें