फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में थी अकेली और ससुर ने कर दिया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के भोरंज थाना में एक ससुर ने बहु को अकेली पाकर दुराचार कर डाला। आरोपी ने डरा धमका कर पीड़िता के साथ चार बार दुराचार किया। पीड़िता डर के कारण चार माह तक चुप रही, पर अब उसने अपने पिता को आप बीती बताई तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


पीड़िता का पति सोलन जिला में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवा लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है कि फरवरी माह में ससुर ने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सहमी हुई है पीड़िता

उसके बाद डरा धमका कर फरवरी माह में ही तीन बार और दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद अपने मायके चली गई, और किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।

उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं, अब वह घर आए तो उसने सारी घटना परिजनों को बताई। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, भोरंज थाना प्रभारी ओम चंद ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तथा मेडिकल भी करवा लिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें