फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी का रौब दिखा 3 साल तक लूटता रहा आबरू

Thu, 29 Jan 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के महकमे में सब उस समय सन्न रह गए, जब एक महिला ने थाना इंचार्ज पर 3 साल से आबरू लूटने का आरोप लगाया। आरोप लगने के बाद थानेदार ड्यूटी से एक महीने की छुट्टी पर चला गया और उसकी जगह नए एसएचओ को थाने का चार्ज संभाल दिया गया।
विज्ञापन


ये सनसनीखेज मामला पंजाब के पटियाला शहर में सामने आया। महिला ने आरोप लगाया है कि थानेदार जगबीर सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है।

पटियाला की इस महिला ने आईजी पटियाला जोन को भी लिखित दरख्वास्त दी है। दरख्वास्त में पीड़िता का आरोप है कि न थाने में उसकी फरियाद सुनी गई और न ही हेल्पलाइन पर। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले मिली थी थानेदार से

पीड़िता के मुताबिक वह थानेदार से करीब तीन साल पहले मिली थी। संबंध बनने के बाद वह थानेदार के साथ उसकी सरकारी कोठी में भी रही। जब शादी कराने को कहा, तो इनकार कर दिया। साथ ही उसे परेशान करने लगा।

महिला का आरोप है कि वह मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर थाना अर्बन एस्टेट भी गई थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसकी सुनवाई करने की बजाय उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। साथ ही उसने हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी सूचना दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि थानेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के कारण वह एसएसपी दफ्तर में अपनी फरियाद लेकर पहुंची।

इस मामले के सामने आने के बाद अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज डॉ. जगबीर सिंह एक महीने के लिए छुट्टी पर चले गए हैं और उनकी जगह एसएचओ राहुल कौशल को थाने में लगा दिया गया है।

जगबीर सिंह, थाना प्रभारी ने बताया ‌कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं, वे निराधार व गलत हैं। मैं ड्यूटी से लंबी छुट्टी पर हूं और मेरा उस महिला से कोई संबंध नहीं है। महिला मानसिक तौर पर परेशान हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें