फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द ने खोली 'बलात्कारी' मामा की पोल

Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चौदह वर्षीय छात्रा के पेट में अचानक दर्द उठा तो 'बलात्कारी' मामा की पोल खुल गई। पिछले महीने छात्रा से उसके मामा ने बलात्कार किया था। ये सनसनीखेज मामला, हरियाणा के झज्जर जिले में सामने आया।
विज्ञापन


घटना का शिकार हुई इस छात्रा ने कुछ दिनों तक तो अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया, लेकिन बाद में जब छात्रा के पेट में दर्द हुआ और परिजनों ने इसका कारण पूछा तो उसके बाद ही छात्रा ने अपने साथ उसके मामा द्वारा ही किए गए घटनाक्रम की जानकारी दी।

मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जहां उसके साथ दुराचार किए जाने की पुष्टि हुई। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना पिछले माह की 18 जनवरी की बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेली होने का फायदा उठाया

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता घटना वाले दिन अपने घर में अकेली थी और उसकी मां पीने का पानी लेने के लिए घर से बाहर गई हुई थी।

इसी दौरान भिवानी में रहने वाला उसका मामा उसके पास आया और उसे बहला-फुसला कर उसके साथ दुराचार कर दिया। कुछ समय तक तो छात्रा ने लोक लाज के भय से इस बात को अपने परिजनों से छिपाए रखा।

लेकिन पिछले दिनों एकाएक छात्रा के पेट में दर्द उठा, तब पूरे मामले का पटापेक्ष हुआ। बाद में मामले की सूचना पीड़िता ने झज्जर पुलिस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें