फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी का ये तरीका देख DIG भी चौंके

Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर पर ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन पकड़ी तो तस्करी का अनोखा अंदाज देख डीआईजी भी चौंक गए। डीआईजी ने बताया कि अब तस्करों ने जूतों में छुपाकर हेरोइन भारत भेजने की कोशिश की है।
विज्ञापन


डीआईजी एम.एफ फारूकी ने  बताया कि बीएसएफ की 163 बटालियन के जवानों को बीओपी दयोके (अमृतसर) के पास गश्त करते समय हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में 240-240 ग्राम हेरोइन थी। उक्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

दिल्ली में करते थे सप्लाई

अमृतसर और राजस्थान के बार्डर इलाकों से नशीला पदार्थ लेकर पंजाब के अलग-अलग जिलों और दिल्ली में सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को लुधियाना की सीआईए पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 180 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 18 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने थाना हवेलिया निवासी सुरजीत सिंह सीतो, गुरमेल सिंह और बाजड़ा कॉलोनी निवासी पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान दी ‌दबिश

एडीसीपी क्राइम मुखविंदर सिंह ने कहा कि सीआईए टू के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सीतों और गुरमेल सिंह एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे।

पुलिस पार्टी ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने एक्टिवा स्कूटर भगा लिया। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पार्टी ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 160 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंकज भी इनका साथी है।

पुलिस ने आरोपी पंकज को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। एडीसीपी मुखविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी अमृतसर और राजस्थान के बार्डर इलाकों से नशीला पदार्थ लाकर दिल्ली में भी सप्लाई करता था। इस काम में पंकज और गुरमेल भी उसके साथी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें