फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से रेप, भाई ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 03 Oct 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक गांव में एक नाबालिग से करीब एक साल तक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। दुराचार के कारण नाबालिग के गर्भवती हो जाने से आहत लड़की के बड़े भाई ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुराचार और युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रसनहेड़ी गांव में एक जमींदार के घर पर साफ-सफाई का काम करती थी। एक साल पहले जमींदार के 20 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह ने उसे घर में अकेला पाकर उससे दुराचार किया। साथ ही किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती होने का पता चला तो भाई ने दी जान

गरीबी और परिवार की बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए पीड़िता से कई बार दुराचार किया।

एक दिन पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद वीरवार सुबह डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता साढ़े पांच माह की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। उधर, यह बात गांव में फैल गई।

पीड़िता के 22 वर्षीय बड़े भाई को जब यह बात पता चली तो उसने लोकलाज के डर से जहर निगल लिया। उसे दोपहर सवा एक बजे सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर शाम युवक ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें