फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर रेप

Fri, 11 Dec 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को युवक होटल ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। घटना जीरकपुर की है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जीरकपुर की रहने वाली लड़की पंचकूला के एक नामी निजी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। एएसआई नरिंदर कुमार ने अनुसार, पीड़िता के फोन पर कुछ दिन पहले साहिल नामक के युवक का फोन आया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई।

एक दिसंबर को उक्त युवक बहाने से उसे सेक्टर-43 चंडीगढ़ स्थित एक निजी होटल में ले गया। वहां आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वहीं, 2 दिसंबर को पीड़िता ने जब शादी करने की बात आरोपी युवक से कही तो उसने इस वारदात का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे डर कर लड़की कुछ दिन तक चुप रही।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया। उसके परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी। पुलिस ने साहिल निवासी गोबिंदगढ़ के खिलाफ रेप केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें