फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी आबरू

Tue, 24 Jun 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फरीदकोट के गांव कोटकपुरा में एक विवाहिता के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी गांव बरगाड़ी का रहने वाला था।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव बरगाड़ी निवासी रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

चाय में पिलाया नशीला पदा‌र्थ

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रणजीत सिंह पिछले चार-पांच दिनों से उसके घर पर रह रहा था। घटना वाले दिन 21 जून की रात साढ़े 9 बजे आरोपी ने उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

सुबह होश आने पर पता चला कि दुराचार किया

अगले दिन सुबह होश आने पर महिला को पता चला कि आरोपी ने बेहोश करने के बाद उसके साथ दुराचार किया है। उसके बाद में वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने ब्यान के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें