फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का कर्मचारी बना हैवान, मंदबुद्धि लड़की की लूटी आबरू

Thu, 07 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
अस्पताल में मंदबुद्धि लड़की से रेप मामले में मरीजों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस वालों ने जिस मंदबुद्धि लड़की को अस्पताल भ्‍ाेजा शैतानों से बचाने के लिए। वहीं इज्जत का लुटेरा बैठा होगा पुलिस ने सोचा भी न था।  मंगलवार रात अस्पताल के ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। कर्मचारी नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात को फर्कपुर थाना पुलिस करीब 20 साल की एक मंद बुद्धि लड़की को ट्रामा सेंटर में छोड़ गई। यह लड़की रात में सड़क पर अकेली घूम रही थी। इस मंदबुद्धि लड़की को ट्रामा सेंटर के महिला वार्ड में रखा गया। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल में काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय महिला वार्ड में आया और रेकी की। उसने स्टाफ रूम के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वह फिर से महिला वार्ड में आया।

ह मंदबुद्धि लड़की को अपने साथ इमरजेंसी रूम में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। खुद को बचाने के लिए लड़की चिल्लाई तो दूसरे वार्ड में मौजूद एक स्टाफ नर्स इमरजेंसी में आई। भीतर के नजारा देख उसने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। सुबह अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर महिला वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों के बयान लिए। इसके बाद आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

 
बुधवार सुबह अस्पताल में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई थी। मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई। लोगों के बयान के बाद पीड़ित का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। -कुलबीर कौर, एसएचओ, महिला थाना।
विज्ञापन

घर में घुसकर अकेली महिला के साथ दुष्कर्म

रेप - फोटो : DEMO Pics
रोहतक के महम के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी भिवानी के चांग गांव से रात को ही आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर चांग निवासी कालू और बिंदर पर दुष्कर्म, साजिश में शामिल होने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक गौशाला में काम करता है। वह 3 जुलाई की रात को घर पर अकेली थी। रात करीब 12 बजे भिवानी के चांग गांव निवासी कालू और अपने दोस्त बिंदर के साथ घर में घुस आया। इसके बाद दोनों ने महिला को दबोच उससे दुष्कर्म किया।

जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने वारदात की जानकारी अपने पति को दी। जांच अधिकारी सुशीला ने बताया कि वारदात में शामिल बिंदर के मामा गांव में ही रहते हैं। जबकि आरोपी कालू उसके साथ आया था। दोनों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें