फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बहलाकर नाबालिग बहनों को ले गया, एक से रेप, दूसरी से छेड़छाड़

Thu, 11 Aug 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo
विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले ही भाई ने रिश्ता शर्मसार कर दिया। वह नाबालिग बहनों को बहलाकर ले गया। एक से रेप किया और दूसरी के साथ छेड़छाड़। इस कुकर्म में उसके दो दोस्तों बरोदा के बलराम व प्रदीप ने भी साथ दिया।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के गोहाना का है। आरोपी भाई का नाम अजय बताया जा रहा है। वह अजय दूर की रिश्तेदारी में छात्राओं का भाई लगता है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। नाबालिग बहनें दलित जाति से हैं और गांव के स्कूल में नौवीं व दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों मंगलवार को स्कूल गईं थी।

प्रार्थना सभा के दौरान अजय स्कूल के गेट पर पहुंचा। जहां पर वह छात्रा से बातचीत कर रहा था। गांव के प्रदीप और बलराम ने देख लिया। आरोप है कि दोनों युवक अजय को अपने साथ ले गए और उसको लड़कियों को फोन करके बुलाने को कहा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने शिकायत की, पुलिस ने बरती लापरवाही

rape
बाद में प्रदीप स्कूल के गेट पर पहुंचा और छात्राओं को अजय से फोन पर बात करने को कहा। उन्होंने फोन पर बात की। जिसके बाद दोनों लड़कियों को बाइक पर बैठाकर बरोदा-बनवासा के बीच खेतों में ले गया। जहां पर आरोपी बलराम ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बड़ी बहन के साथ प्रदीप ने छेड़छाड़ की।

इसी बीच खेतों में काम कर रही महिला वहां पहुंच गई। उसे देखकर तीनों युवक भाग गए। रोते-रोते दोनों बहनें घर पहुंचीं और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने आरोपी भाई और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ​शिकायत तो लिख ली गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जब भी पुलिस को कार्रवाई करने की कहते तो एक ही जवाब होता कि कार्रवाई कर रहे हैं।

देर शाम तक परिजन लड़कियों के साथ थाने में बैठे रहे। शाम तक लड़की का मेडिकल भी नहीं कराया गया। जबकि दूसरा पक्ष समझौता करने को दबाव बना रहा है। वहीं थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने पीड़ित लड़कियों के पिता के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए, 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।
- राजपाल, थाना प्रभारी बरोदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें