पीसीआर जिप्सी में 10वीं की नाबालिगा छात्रा से रेप और शारीरिक छेड़छाड़ के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस में पीसीआर और क्राइम ब्रांच में तैनात हैं।
17 वर्षीय पीड़िता दसवीं में पढ़ती है और करीब डेढ़ महीने से बलात्कार का सिलसिला जारी था।
ये सिलसिला शुरू हुआ थे डेढ़ महीने पहले एक घरेलू झगड़े से। खुड्डा लौहरा निवासी 17 वर्षीय पीड़िता के घर घरेलू झगड़े का मामला इतना बढ़ा कि पीसीआर बुलानी पड़ी। झगड़े की सूचना मिलते ही पीसीआर जवान अक्षय अपने साथियों के साथ पहुंचा था।
अक्षय खुड्डा लौहरा का ही रहने वाला है। उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और उसे फोन पर तंग करने लगा। एक दिन अक्षय उसे बहाने से अपने कमरे पर ले गया और पिस्टल के दम पर उसका बलात्कार कर दिया। अक्षय ने कुछ दिन बाद सुनील से मुलाकात करवाई। सुनील उसे जबरदस्ती सेक्टर 15 की मार्केट से गाड़ी में बैठाकर ले गया ओर गाड़ी में दुराचार किया। छात्रा ने बताया कि अक्षय के कमरे पर मौजूद पुलिस जवान हिम्मत, जगतार और अन्य ने शारीरिक छेड़छाड़ की।
छात्रा ने बताया कि सुनील और अक्षय से तंग आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश तो ये मामले सामने आया।
पीड़िता के सामने बैठाया आरोपियों को
हैरानी यह है कि दुराचार के आरोपी अक्षय और सुनील को डीएसपी आशीष कपूर के दफ्तर में पीड़िता के सामने बैठाया। आरोपी सामने बैठे होने के चलते पीड़ित छात्रा सही तरह बयान नहीं दे पा रही थी। नियम के तहत आरोपियों को पीड़िता को अलग रखना चाहिए था।
एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि नाबालिग छात्रा से दुराचार करने वाले पांचों पुलिस जवानों पर मामला दर्जकर चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को निलंबित कर दिया है।