मां बाप घर में नहीं थे। पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति चोरी से घर में घुस गया और बच्ची को नशा देकर दो दिन तक रेप किया। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। लंबी के गांव गुरुसर योधा की नई कॉलोनी में की गई यह घिनौनी करतूत तब सामने आई, जब आसपास की महिलाओं ने मामला गड़बड़ देखकर बच्ची से पूछताछ की।
पुलिस ने पीड़िता के मां-बाप की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की उम्र 13 साल बताई जा रही है। जब बच्ची के साथ रेप किया गया, तब घर में उसके दोनों भाई भी मौजूद थे। उनमें से एक नेत्रहीन है और दूसरा 6 साल का।