फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पुलिस पर हमला, एसएचओ की नाक तोड़ी

Sat, 31 May 2014 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के हलके के गांव महालम में शुक्रवार रात नशीले पदार्थ की तस्करी और बेचने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ करने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में एसएचओ गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उनकी नाक की हड्डी टूट गई। उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस मुलाजिमों ने घेर लिया। पुलिस ने दस नामजद आरोपियों और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे थाना सदर पुलिस की एक टीम ने सहायक सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह के नेतृत्व में गांव महालम में छापामारी की। वहां चालू भट्ठी लगाकर शराब निकाल रहे गांव निवासी लखविंदर सिंह और उसके भाई दबलीर सिंह को पुलिस ने काबू किया और उन्हें अपने साथ ले जाने लगी।
विज्ञापन


गांव के मौजूदा सरपंच ओम प्रकाश (राजू) ने इस बात का विरोध किया। इस पर एएसआई बलकार सिंह और सरपंच के बीच कहासुनी हो गई। एएसआई ने साथ ही लगते गांव में गश्त पर गए थाना प्रभारी हरिन्द्र सिंह चमेली को सूचित किया। थाना प्रभारी अपने साथ गई पार्टियों को लेकर गांव महालम पहुंचे। जहां पर उन्होंने सरपंच को पुलिस कार्रवाई में विघ्न डालने से रोका। सरपंच और उसके रिश्तेदारों की थाना प्रभारी के साथ तकरार हो गई। उसके बाद सरपंच व उसके रिश्तेदारों ने ईंटों और पत्थरों से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

इस घटना में थाना प्रभारी हरिन्द्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी नाक की हड्डी टूट गई। उन्हें शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी चिंताजनक हालत देखते हुए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना में हमलावरों ने दो पुलिस कर्मचारियों की वर्दी भी फाड़ दी। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अवैध तौर पर शराब निकालने वाले लखविंदर सिंह को काबू कर लिया है।

पुलिस पार्टी पर हमला करने वालों में गांव के मौजूदा सरपंच ओम प्रकाश (राजू), बिंदर सिंह, शिंदर सिंह, गीता रानी, बगीचा सिंह, सुरजीत सिंह, जोगिन्द्रो बाई, केसा बाई, सग्गो बाई और जीतो बाई के अलावा करीब आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 307,323, 354, 186, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने इस घटना की सख्त निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन कर छापामारी की जा रही है और शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें