फरीदाबाद में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से हजारों रुपयों का माल लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
चोरी का पहला मामला थाना सूरजकुंड के दयालबाग क्षेत्र का है। दीपक कुमार मिश्रा यहां मकान नंबर- सी/51 की पहली मंजिल पर रहता है।
दीपक ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मई को अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गया था।
यह भी पढ़ें: 850 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
जब 29 मई की रात में लौटा तो घर व अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। जांच में पाया कि घर में रखे हजारों के जेवरात और अन्य सामान गायब है।
दूसरा मामला थाना एनआइटी के सेक्टर-21ए का है, यहां चोरों ने मकान नंबर-191 निवासी ओम प्रकाश के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से करीब 22 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
इसी तरह थाना सेक्टर-7 में सेक्टर-9 निवासी देव प्रकाश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 मई की देर रात को चोरों ने उनके घर में घुस कर 42 हजार रुपये रूपये नगद व कुछ सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।