पंजाब के नाभा जेल से हत्या के एक पुराने मामले की पेशी पर मोहाली लाए गए कैदी ने जज के सामने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप जड़ दिए।
जूडिशियल मेजिस्ट्रेट के सामले पेशी पर लाए गए कैदी धीरज ने बकायदा हेरोइन का एक छोटा पैकेट जज के आगे रखते हुए कहा, जज साहब, ये छोटा सा पैकेट 1500 रुपये का है।
जेल में कैदियों पर नशे का कारोबार करने का दवाब बनाया जाता है। डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट भी इसमें शामिल हैं। मना करने पर कैदियों से मारपीट की जाती है। जज के आदेश पर पुलिस ने कैदी के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।