थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत एक कालोनी में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।
थाना मॉडल टाउन की एक कालोनी में बीती रात को आठ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर दिया। लड़की की मां ने थाना पुलिस को शिकायत दे दी।
उसने आरोप लगाया कि कालोनी के रहने वाले अजय कुमार ने उसकी लड़की के साथ दुराचार कर दिया। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लड़की का मेडिकल कराया।
थाना पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस के पास एक बच्ची के साथ दुराचार करने की सूचना आई थी।
पुलिस ने इसमें एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।