फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरी गर्भवती महिला, दर्दनाक मौत

Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मौत - फोटो : file photo
विज्ञापन
सेक्टर 26 की  बापूधाम कालोनी में एक गर्भवती महिला की चौथी मंजिल से  गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सेक्टर-16 के जीएमएसएच 16 में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान समा खातून (32)के रूप में हुई है।  महिला घर की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे सेक्टर-16 ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह कैसे गिरी। बापूधाम चौकी प्रभारी के मुताबिक उसके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और मौत के कारणों का भी  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें