फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को सूचित किया तो दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन गैंगस्टर घायल हो गए और पुलिस ने रणजीत सिंह, विशाल सोनी व कुलविंदर सिंह किंदा को दबोच लिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान गैंगस्टर कुलविंदर सिंह की मौत हो गई।
हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टरों पर कई मामले दर्ज
जालंधर जोन के आईजी जीएस संधू ने बताया कि क्रेटा गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। 30 बोर का एक पिस्टल और चार कारतूस, 32 बोर के दो पिस्टल और सात कारतूस भी मिले हैं। चारों गैंगस्टरों के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में लूटपाट, आर्म्स एक्ट, चोरी, कत्ल व इरादे-कत्ल के मामले दर्ज हैं।
कमल बाजवा इंस्टाग्राम स्टार, लाखों में फालोअर्स
कांस्टेबल कमल बाजवा जहां पुलिस ड्यूटी में काफी तेज-तर्रार थे, वहीं सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय थे। उसके चार अलग-अलग अकाउंट हैं, जिनमें से एक पर्सनल ब्लाग में 1.72 और दूसरे अकाउंट में 14 हजार के करीब फालोअर्स हैं। यहीं नहीं, कमल मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे। कपूरथला के एक सिंगर सुखदीप सिंह रंधावा को प्रमोट करने के लिए काफी कुछ किया था। कमल के शहीद होने की खबर सुनते ही सुखदीप का रो-रोकर बुरा हाल है और वह रात से कमल के परिवार के साथ है।