फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद बम धमाका: दो लाख का इनामी आरोपी पकड़ा गया, मजदूर बन बीकानेर में छिपा था

Sun, 11 Sep 2022 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जलालाबाद बम धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। इस मामले में एनआईए ने इस साल की शुरुआत में कथित संलिप्तता के पर दो पाकिस्तानियों समेत छह खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जलालाबाद में पिछले साल हुए बम विस्फोट मामले में वांछित गुरचरण सिंह उर्फ खान को पंजाब और राजस्थान पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। पिछले साल सितंबर में फाजिल्का जिले के जलालाबाद कस्बे में एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


जलालाबाद की सब्जी मंडी से 100 गज की दूरी पर यह बम धमाका हुआ था। ब्लास्ट को सब्जी मंडी में अंजाम देने की योजना थी। एक बाइक के तेल टैंक के नीचे रखे टिफिन बम में यह विस्फोट हुआ था। बम धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि विस्फोट में शामिल गुरुचरण सिंह (38) बीकानेर में है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरचरण पिछले कुछ महीनों से बीकानेर की एक मिल में मजदूरी का काम कर रहा था।

आरोप पत्र हो चुका है दाखिल
एनआईए ने इस साल की शुरुआत में मामले में कथित संलिप्तता के लिए दो पाकिस्तानियों समेत छह खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ एनआईए कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था। आरोपियों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं पर आरोप पत्र दाखिल किया गया था। साथ ही यूएपीए की धाराएं भी शामिल थीं। 
विज्ञापन


एनआईए ने पिछले साल अक्तूबर में मामला दर्ज किया था। मामले की जांच में पता चला था कि पंजाब में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कई विस्फोटों को अंजाम देने की साजिश पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे ने रची थी। रोडे अंतरराष्ट्रीय सिख युवा महासंघ का प्रमुख है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें