फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ी 'एक दिन की दुल्हन'

Sat, 13 Dec 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना शहर के हरि नगर में युवक से शादी कराकर तीन लाख रुपये का चूना लगाने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वह पहले ही मानसा पंजाब में शादीशुदा है और युवक से पैसे ऐंठने के लिए दूसरी शादी की थी। पुलिस गिरफ्तार की गई दुल्हन बनी महिला से पूछताछ कर रही है।

हरिनगर निवासी एक युवक ने 25 नवंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अविवाहित था। इस दौरान गांव चंद्रपुर फतेहाबाद निवासी बलविंद्र तथा उसकी पत्नी प्रीति कौर से संपर्क हुआ।
विज्ञापन


दंपति ने उसका रिश्ता रतिया फतेहाबाद में कराने की बात की। इसके बाद उसके परिवार के सदस्य रतिया जाकर राजकौर नाम की एक महिला को दिखा दिया। इस दौरान लड़की पक्ष तथा रिश्ता करवाने वालों ने शादी के खर्च के लिए तीन लाख रुपये की डिमांड की। जिस पर वह उनके झांसे में आ गया।

गत दस अक्टूबर को शादी का दिन भी तय हो गया और बारात भी रतिया पहुंच गई। तमाम रीति रिवाज के अनुसार वह शादी करके दुल्हन राजकौर करे अपने घर ले आया।

उसने आरोप लगाया कि 11 अक्टूबर की अल सुबह दुल्हन की मौसी जसपाल कौर व गुरमित उनके घर पर पहुंची और दुल्हन के किसी रिश्तेदार की मौत होने की बात कहकर अपने साथ लेकर चली गईं। बाद में जब वह दुल्हन को लेने गया तो आरोपियों ने घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी और दुल्हन वापस भेजने से मना कर दिया।

बाद में पता चला कि आरोपी पहले भी कई व्यक्तियों से इस प्रकार की धोखाधड़ी कर चुके है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव चंद्रपुर फतेहाबाद निवासी बलविंद्र, उसकी पत्नी प्रीति कौर, दुल्हन की मौसी जसपाल कौर, दुल्हन राज कौर, गुरमित, खुशी के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने इस मामले में दुल्हन बनी राजकौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में राजकौर ने खुलासा किया वह मानसा पंजाब निवासी भगत सिंह के साथ पहले से ही शादीशुदा है। फतेहाबाद निवासी बलविंद्र तथा प्रीति कौर के साथ मिलकर पूरा प्लान बनाया और युवक के साथ दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन


बाद में योजनाबंद तरीके से वापस चली गई और वापस नहीं लौटी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जबकि इस मामले में आरोपी गुरमित, जसपाल कौर पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें