फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से गई जान

Sat, 13 Dec 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शुक्रवार की रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घरवाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस इसे नहीं मान रही है। घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद नहीं हुआ है।

देवकली गांव के बालेश्वर राय (40) शुक्रवार की रात किसी कारणवश परिवार के सदस्यों से उलझ गए। काफी देर तक कहासुनी हुई। कुछ देर बाद वह लहूलुहान हाल में कमरे से बाहर आया।
विज्ञापन


उसके सिर में गोली लगी थी। परिवारवाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी और बच्चे रोने-बिलखने लगे।

उधर घटना में प्रयुक्त तमंचा अब तक पुलिस ने बरामद नहीं किया है। घटना के बाद मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस इसे आत्महत्या नहीं मान रही है। पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए छानबीन कर रही है।

मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। चौकी प्रभारी रामदिनेश तिवारी ने बताया कि युवक की मौत के बारे में छानबीन चल रही है। घर के लोग इसे आत्महत्या बात रहे हैं। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें