फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: सतलुज नदी के टापुओं पर आबकारी व पुलिस की दबिश, 96000 लीटर कच्ची दारू पकड़ी

Thu, 12 Aug 2021 06:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 96000 लीटर कच्ची शराब बरामद की। यह कार्रवाई सतलुज नदी के टापुओं पर की गई। टीम ने 46 तिरपाल और 16 लोहे के ड्रम भी बरामद किए। तस्करों ने शराब को नदी के अंदर तिरपाल में भरकर छिपा रखा था। 
विज्ञापन
सतलुज नदी से पकड़ी गई कच्ची दारू व अन्य सामग्री दिखाते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सतलुज नदी के टापुओं पर दबिश देकर 96000 लीटर कच्ची दारू पकड़ी है। वहां से टीम को 46 तिरपाल और 16 लोहे के ड्रम बरामद हुए हैं। पुलिस टीम को देखकर आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। टीम ने इस संबंध में थाना सदर को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारी सतिंदर मल्ही ने बताया कि एक अभियान के तहत टीम गठित कर सीमांत क्षेत्रों में कच्ची दारू तैयार करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। मल्ही ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव अलीके, हबीबके, निहंगेवाले झुग्गे, चांदीवाला, गट्टी राजोके में सतलुज नदी के टापुओं पर भारी मात्रा में कच्ची दारू तैयार कर नदी के अंदर छिपाकर रखी है। इसे आरोपी बाहर निकाल कर आगे बेचने की फिराक में हैं। 

उनकी टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर वहां से 96000 लीटर कच्ची दारू पकड़ी। यहां से टीम को 46 तिरपाल मिली हैं, जिनमें आरोपियों ने कच्ची दारू भर कर नदी के अंदर छिपाकर रखी थी। इसके अलावा टीम को लोहे के 16 ड्रम भी मिले हैं, जिनमें कच्ची दारू तैयार की जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम को देखकर आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए हैं। मल्ही ने बताया कि इस वर्ष विभाग ने सतलुज नदी और हरिके पत्तन झील से 10 लाख 95 हजार 560 लीटर कच्ची दारू, 16818 शराब से भरी बोतलें, 136 तिरपाल, 28 रबड़ की ट्यूब के अलावा अन्य सामग्री पकड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें