फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69.80 लाख रुपये की नकली मुद्रा बरामद: पठानकोट पुलिस ने महिला समेत चार को दबोचा, पुराने के बदले थमाते थे नकली नोट

Mon, 13 Jun 2022 07:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी लोगों को पुरानी करेंसी बदलकर नए नोट देने का झांसा देते थे और नकली नोट थमाकर ठगी करते थे। पुलिस को सूचना मिली तो एक व्यक्ति के जरिये उन्हें पठानकोट बुलाकर नकली नोटों समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट की मामून पुलिस ने पुरानी करेंसी को बदलने का झांसा देकर नकली नोट से ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 69 लाख 80 हजार के नकली नोट और दो लाख 70 हजार के असली नोट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिलने पर उक्त आरोपियों को ट्रैप लगाकर पठानकोट बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

 
आरोपियों की पहचान हरियाणा के सिरसा के सेक्टर 110 निवासी अजय कुमार सिंगला,  मोहाली के भागोमाजरा निवासी सर्बजीत कौर, तरनतारन के गांव संघे निवासी रविंद्र सिंह और हरियाणा के कैथल निवासी कुलदीप के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी मोहित ने बताया कि एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने फंगतोली मोड़ बधानी में नाकाबंदी की थी। 

पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा नंबर की कार जिसमें एक व्यक्ति और महिला सवार हैं और इनके पीछे वाली कार में दो लोग सवार हैं। यह धारकलां की ओर से पठानकोट आ रहे हैं। यह चार लोग 2016 में हुई नोटबंदी के पुराने नोट बदलकर उनकी जगह पर नई करेंसी के नोट देने का झांसा देकर भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर नाके पर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद हरियाणा नंबर की दो गाड़ियां धार साइड से आईं, जिन्हें पुलिस ने रोका और पहली कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे एक लिफाफे से तीन बंडल दो हजार के नोट के मिले। हर बंडल को चेक करने पर पहले कुछ असली और आखिर के कुछ नोट असली, बाकी नोट नकली थे। 

पुलिस ने उक्त आरोपियों से 12 हजार के असली और 49 लाख 88 हजार रुपये के नकली नोट पकड़े हैं। दूसरी गाड़ी को चेक करने पर ड्राइवर सीट के नीचे से मिले लिफाफे में भी पहले की तरह आठ हजार रुपये के असली और 19 लाख 92 हजार के नकली नोट बरामद हुए। वहीं, गाड़ी के डैश बोर्ड से 2 लाख 50 हजार के असली नोट मिले हैं। 

जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी लोगों को पुरानी करेंसी बदलकर नए नोट देने का झांसा देते थे और नकली नोट थमाकर ठगी करते थे। पुलिस को सूचना मिली तो एक व्यक्ति के जरिये उन्हें पठानकोट बुलाकर नकली नोटों समेत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मोहित का कहना है कि आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें