फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से अवैध संबंध के शक में युवक का कत्ल, मां-बाप बने 'कातिल'

Wed, 17 Aug 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
बेटी से अवैध संबंध के शक में मां-बाप ने अपने हाथ युवक के खून से रंग लिए। पीट-पीटकर उन्होंने युवक को मार डाला। वारदात, पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव सरावां में हुई। नौजवान की पहचान भीम सिंह(20) पुत्र शिंदर सिंह के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत परिवार के तीन सदस्यों को नामजद कर गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए ब्यान में युवक के पिता गांव सरावां निवासी शिंदर सिंह ने बताया कि बीते सोमवार शाम एक दंपति उसके बेटे भीम को मोटरसाइकिल पर लखवीर सिंह पुत्र कपूर सिंह के घर ले गए और उसे बुरी तरह पीटने लगे। देर रात करीब 12 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली और तब तक किसी व्यक्ति ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने छुड़वाया, लेकिन अस्पताल में मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर
सूचना के बाद लखवीर सिंह के घर पहुंची पुलिस ने भीम सिंह को उनके चंगुल से छुडवाया और उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना बाजाखाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ब्यान के आधार पर लखवीर सिंह, उसकी पत्नी गुरमीत कौर व बेटे सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें बुधवार को फरीदकोट की अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी परिवार को शक था कि उक्त नौजवान उनके घर में जबरन घुसकर उनकी बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था जिसके रंजिश के चलते उन्होंने उसकी इतनी बुरी तरह पिटाई कर डाली, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें