फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहर: पंचायत सदस्य की हत्या से सनसनी, चेहरे पर भी दागी गोलियां, 20 राउंड फायरिंग से इलाके में हड़कंप

Mon, 28 Mar 2022 06:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

मक्खन रोज की तरह सुबह करीब 6:30 बजे अपने गांव कंगा गया और गांव के पास ही पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने लगा। इसी दौरान एक गाड़ी में आए हमलावरों ने मक्खन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवांशहर के थाना राहों के गांव कंगा निवासी पंचायत सदस्य की सोमवार को सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पर हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायर किए और मरने के बाद मृतक के मुंह में भी गोली मारी। पुलिस ने इस मामले में सोनू खत्री व दीपा बेगमपुर नाम के दो नौजवानों के अलावा एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सोनू खत्री व दीपा बेगमपुर पहले भी कई मामलों में नामजद हैं और वर्तमान में फरार हैं। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक मक्खन कंगा की पत्नी अंकिता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनका गांव में मकान बन रहा है। ऐसे में वे अपने पति के साथ मायके (गरचा) में ही रह रही हैं। 

मक्खन रोज की तरह सुबह करीब 6:30 बजे अपने गांव कंगा गया और गांव के पास ही पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने लगा। इसी दौरान एक गाड़ी में आए हमलावरों ने मक्खन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने करीब 20 फायर किए। हमले में मक्खन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी अंकिता के अनुसार उसके पति के साथ सोनू खत्री व दीपा बेगमपुर का कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मक्खन का कत्ल किया है। पुलिस ने इस मामले में सोनू खत्री, दीपा बेगमपुर व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी (जांच) सर्बजीत बाहिया ने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें