फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एलान: पंजाब में 16000 मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे, डॉक्टर मरीजों को ज्यादा समय दें

Mon, 28 Mar 2022 06:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (हरियाणा)

सार

डॉ. सिंगला ने बताया कि पटियाला, फरीदकोट और अमृतसर में सुपर स्पेशियलिटी शाखाओं को और बेहतर बनाने समेत टरशरी व सेकेंडरी केयर संस्थाओं को अपग्रेड करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
पटियाला में विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के डेंटल कॉलेज के सालाना समागम में सोमवार को पहुंचे पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि प्रदेश में सेहत सेवाओं में सुधार आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है। पंजाब में 16 हजार मोहल्ला क्लीनिक बनाकर हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्री ने निर्देश दिया कि डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस से गुरेज करें और अपने अस्पताल व मरीजों को ज्यादा समय दें। उन्होंने कहा कि पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी, सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ व दवाओं की कमी अगले छह माह में पूरी की जाएगी। हर नागरिक के लिए सेहत कार्ड और आयुष्मान सेहत बीमा योजना को अपग्रेड किया जाएगा। 

समागम में उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए। गौरतलब है कि डॉ. सिंगला इसी कॉलेज के 1988 बैच के विद्यार्थी रहे हैं। कॉलेज के दिनों की यादें ताजा करते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने अपने अध्यापकों व सहपाठियों का जिक्र किया। इस मौके पर डेंटल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जीवन लता भी मौजूद रहीं। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. सिंगला ने बताया कि पटियाला, फरीदकोट और अमृतसर में सुपर स्पेशियलिटी शाखाओं को और बेहतर बनाने समेत टरशरी व सेकेंडरी केयर संस्थाओं को अपग्रेड करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉक्टरों को काम करने के लिए भयमुक्त वातावरण मुहैया कराया जाएगा। तबादलों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस से गुरेज करने के संबंध में डा. सिंगला ने कहा कि डॉक्टरों को अब सिविल सर्जन, डायरेक्टर हेल्थ या सेहत मंत्री को कुछ देने की जरूरत नहीं है। वह अपने सरकारी अस्पताल और मरीजों को ही ज्यादा से ज्यादा समय दें। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का पटियाला पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। जिला पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर भेंट करके सलामी दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें