पंजाब के तरनतारन जिले में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा थाना चोहला साहिब के गांव मोहनपुर के नजदीक हुआ। शनिवार की रात सड़क पर खड़ी पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली से कार जा भिड़ी। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह और किरनवीर कौर अपने बच्चों के साथ कार से एक समागम से लौट रहे थे। जब कार गांव मोहनपुर से ठठियां महंता के बीच पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना चौला साहिब के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को तुरंत तरनतारन के अस्पताल में भर्ती करवाया। विनोद शर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।