फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! देशभर में 300 लोगों को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार

Mon, 14 Mar 2016 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करने पर गिफ्ट व जैकपॉट का लालच देकर ठगों ने अब तक देशभर में 300 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस बात का खुलासा साइबर सेल द्वारा पकड़े गए दिल्ली के मुनीष कुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान किया। मामले में साइबर सेल को अभी आरोपी के दो और साथियों की तलाश है।
विज्ञापन


साइबर सेल इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों ने बताया कि दिल्ली से पकड़े गए कॉल सेंटर चलाने वाले मुनीष कुमार से 300 और लोगों की लिस्ट मिली है जिनके साथ उसने साथियों के  साथ मिलकर आनलाइन ठगी की। साइबर सेल को इस मामले में अभी दो और लोगों की तलाश है । जिसके लिए पुलिस की टीमें दिल्ली और आसपास के इलाकों में रेड कर रही हैं। लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।

यह था मामला
पुलिस ने  सेक्टर-15 में पीजी में रह रहे छात्र पीयूष नंदा ने सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी कि उसके साथ 1.17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। पीड़ित ने बताया कि पिछले हफ्ते उसे एक नंबर से फोन आया कि अगर आप उनकी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीददारी करते हैं तो आप बुलेट मोटरसाइकिल जीत सकते हैं। इसके बाद छात्र ने साइट से ऑनलाइन 1.17 लाख की खरीददारी की।
विज्ञापन


छात्र ने डायंमड, ट्रैक सूट, म्यूजिक सिस्टम की खरीददारी की। छात्र ने बताया कि उसने जो चीजें खरीदी थीं, जब उसके पास पहुंचीं तो उनकी कीमत मात्र छह हजार रुपये थी। छात्र को खरीददारी करने पर न तो कोई जैकपॉट निकला और न ही वह सामान मिला जो उसने ऑनलाइन खरीदा था। इस तरह छात्र को एक लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगी। आरोपी  मुनीष कुमार  दिल्ली के द्वारका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली के बदरपुर इलाके में कॉल सेंटर चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें