फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की मौत ट्रामा सेंटर पर हंगामा

Mon, 14 Mar 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
इलाज के दौरान मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
भेलूपुर क्षेत्र के बजरडीहा स्थित मुर्गिया टोला में शनिवार की रात रास्ते के विवाद में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने सुनील कुमार (25) को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था लेकिन बाद में छोड़ दिया। गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन



खोजवां के सुदामापुर निवासी सुनील पेशे से चालक था। पांच भाइयों में दूसरे नंबर का सुनील शनिवार की शाम बाइक से बजरडीहा होते हुए घर जा रहा था। मुर्गिया टोला पहुंचने पर स्थानीय शमीम अख्तर ने उसका रास्ता रोक दिया। बताया कि यह रास्ता बंद है। दूसरे रास्ते से जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ही शमीम ने सुनील के सिर पर बेलचा से वार कर दिया। सुनील मौके पर ही गिर पड़ा।


सूचना के बाद पहुंचे घरवालों ने उसे आनन-फानन में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के  दौरान रविवार की रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस की ढुलमुल रवैये से नाराज लोगों ने ट्रामा सेंटर पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को शनिवार की शाम पकड़ा था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। मौके पर आए एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें