फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: भाई पर जानलेवा हमले के गवाह की सात गोलियां मारकर हत्या, भतीजा घायल, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 23 Nov 2021 11:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के जींद में रोहतक रोड पर सुबह दो लोगों पर फायरिंग हुई। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान श्यामसुंदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे डीएसपी जितेंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य गवाह की अदालत में सुनवाई से एक दिन पहले ही सात गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने करीब 25 गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली गवाह के भतीजे को लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश गाड़ियों में फरार हो गए। मंगलवार सुबह 10 बजे रोहतक रोड पर हुई यह वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज किया किया है।

विज्ञापन

 
घायल हन्नी (32) ने बताया कि वह अपने ताऊ श्यामसुंदर (54) के साथ अपनी पर दुकान पर बैठा था। इसी दौरान चेहर पर मास्क लगाए तीन युवक आए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली उसको लगी, जबकि उसका ताऊ एक गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके ताऊ को करीब से छह गोलियां मारीं। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही उसके परिवार के लोग नीचे आए तो बदमाश अपने साथियों के साथ गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। परिजन फौरन उनको नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि हन्नी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। 

12 लोगों के खिलाफ साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुभाष नगर निवासी धर्मेंद्र, विजयंत, पोंकरी खेड़ी निवासी बलजीत, रोशन, दौलतपुर निवासी संजय उर्फ बतख, मनोहरपुर निवासी जगदीश, गौरव, अशोक, अजय, संदीप, कुलदीप व जुगतीराम को नामजद किया  गया है। -दिनेश, थाना प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें