फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: 13 वर्षीय बेटी के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल में मृत बच्चे को दिया जन्म, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 23 Nov 2021 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पंचकूला में 13 साल की लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पेट में दर्द होने पर परिजन नाबालिग को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच में नाबालिग गर्भवती निकली। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला में एक नाबालिग ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मृत बच्चे केे जन्म दिया। इसके बाद महिला थाना पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय नाबालिग के पेट में दर्द के बाद परिजन दोपहर 12 बजे सोमवार को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जाने के बाद जब डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

गर्भवती नाबालिग के पेट में अचानक दर्द उठा। इस दौरान उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की टीम की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-6 पुलिस चौकी टीम, महिला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग और उसकी मां के बयान दर्ज किए हैं। मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सात महीने पहले हुआ था दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के साथ सात महीने पहले आरोपी ने दुष्कर्म किया था। नाबालिग नौवीं कक्षा की छात्रा थी। दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। नाबालिग ने डर के कारण किसी को यह बात अपने घर में नहीं बताई। जब नाबालिग को पेट में दर्द हुआ तो उसके परिजन उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों की टीम ने नाबालिग की जांच के बाद परिजनों को गर्भवती होने की जानकारी दी। नाबालिग की काउंसलिंग की गई है। पुलिस और डॉक्टरों की टीम की ओर से उसकी देखरेख की जा रही है। नाबालिग की हालात खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें