फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाई पति-पत्नी ने खेला 'खेल', कंपनी में निवेश कराकर महिला से ठगे 1.02 करोड़

Wed, 02 May 2018 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ निवासी एक महिला से नाइजीरिया के दो लोगों ने भारत में एक कंपनी में 49 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाकर एक करोड़ दो लाख 21 हजार 656 रुपये की ठगी कर डाली। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पुलिसकर्मी कर रहे हैं। पीड़ित सुनीता बख्शी ने आरोपी पार्टनरों की पहचान लोक्सॉय (लबुआं) लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर्स, डायरेक्टर योगेंदर कुमार दीनूभाई देसाई और मैग बेनसन के रूप में बताया है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-31 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुनीता बख्शी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनके पति नाइजीरिया में रहते थे। पड़ोस में लोक्सॉय (लबुआं) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर और प्रमोटर योगेंदर कुमार दीनूभाई देसाई और मैग बेनसन रहते थे। आरोपियों ने सुनीता को बताया कि उनकी कंपर्नी इंधन की छड़ और कंडीशनर सप्लाई करती है और बीते कुछ सालों में कंपनी को काफी मुनाफा हुआ है।

सुनीता ने बताया कि वर्ष 2009 में वह और उनके पति नाइजीरिया से चंडीगढ़ लौट आए। इसके बाद योगेंदर कुमार दीनूभाई देसाई ने उन्हें फोन किया और कहा कि उनकी कंपनी भारत में भी अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहती है। आरोपियों ने सुनीता को कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का प्रस्ताव दिया। इस पर सुनीता ने कंपनी में एक करोड़ दो लाख 21 हजार 656 रुपये कंपनी में निवेश किए और वर्ष 2010 में सेक्टर-22 में एफएस फ्यूल स्टीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोल ली।
विज्ञापन


कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी योगेंदर कुमार दीनूभाई देसाई और 49 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनीता की तय हुई। बकौल शिकायतकर्ता उन्होंने कड़ी मेहनत की और कंपनी को अच्छा मुनाफा हुआ। जब सुनीता ने आरोपियों से कंपनी से होने वाले मुनाफे की रकम मांगी तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। आरोप है कि कंपनी के आरोपी डायरेक्टर एवं प्रमोटर उनके द्वारा कमाए मुनाफे से कंपनी के लाखों रुपये खर्च करने लगे। बकौल शिकायतकर्ता उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें