फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपतः बर्बरता से कत्ल की गई बुजुर्ग महिला, पेट में मिली बोतल

Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत में बेरहमी से कत्ल की गई बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना गांव भठगांव की है। शव के पोस्टमॉर्टम के दौरान भी चौंकाने वाली बात सामने आई।
विज्ञापन


महिला के पेट से फिनाइल की प्लास्टिक की बोतल मिली है, जिससे हत्या की बर्बरता सामने आई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गांव भठगांव में वृद्धा मनोहरी देवी (80) बुधवार की सुबह अपने घर में मृत मिली थीं।

उनके शरीर के निचले हिस्से पर खून के निशान भी मिले थे। आशंका है कि बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट से यह बोतल शरीर में डाली गई। हालांकि, फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के बेटे जयभगवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा उठाने के लिए गया तो पता चला

dead body
घटना का पता बुधवार सुबह तब पता चला जब उसका बेटा मकान के ऊपरी हिस्से से नीचे के कमरे में पहुंचा। 80 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर पर ही रहती थी। उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा उसके साथ ऊपरी मंजिल पर रहता है, जबकि बड़ा बेटा अलग रह रहा है।

छोटे बेटे ने पुलिस को बताया कि मां रात को नीचे के कमरे में सोई थी, जबकि वह छत पर बने कमरे में। बुधवार की सुबह वह जैसे ही नीचे उतरकर आया, मां का शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा था। प्राइवेट पार्ट से रक्तस्त्राव हो रहा था। यह सब वह देखकर वह चौंक गया।

इसके बाद घटना की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई। जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी प्रहलाद बताया कि शुरूआती चरण में मौत किस कारण हुई कुछ पता नहीं चल रहा था।

शरीर में अन्य जगह पर कोई चोट भी नहीं थी। परंतु जब अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम किया तो प्राइवेट पार्ट पर जख्म मिलें और पेट से प्लास्टिक की बोतल मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें