फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन मोबाइल एप के जरिए चलता था हेरोइन तस्करी का कारोबार, विदेशी युवक ने उगला राज

Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
एसटीएफ की पकड़ में आया नाइजीरियन
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक हेरोइन तस्कर को 270 ग्राम हेरोइन और एक लाख अस्सी हजार रुपये ड्रग मनी के साथ गुरूवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी जोयल स्मिथ हाल निवासी न्यू दिल्ली तिलक नगर के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह दसवीं पास है। साथ ही हेरोइन तस्करी का लाखों रुपये का कारोबार मात्र तीन मोबाइल एप के सहारे चला रहा था। 
विज्ञापन


इन एप में व्हाट्सएप, इमो और वीचैट शामिल हैं। इन एप से वह आर्डर लेकर चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब में ग्राहकों को खुद हेरोइन मुहैया करवाता था। वह किसी से कोई हेल्प नहीं लेता था। आरोपी ने कहा कि उक्त चीजों पर पुलिस कभी ध्यान भी नहीं देती थी। ऐसे में कभी पकड़ में नहीं आया। आरोपी पर एसटीएफ के फेज-चार थाने में एनडीपीएस व फॉरेन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ का दावा है कि पूछताछ में कई और राज खुलेंगे। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने आरोपी को काबू करने की पुष्टि की। 

ऐसे आरोपी को दबोचा 
एसटीएफ ने कुछ दिन पहले नाइजीरियन लोगों को काबू किया था। इसके बाद से एसटीएफ को उनसे जोयल स्मिथ के बारे में सूचना मिली थी। पता चला कि स्मिथ इलाके में हेरोइन की सप्लाई करने आ रहा है। ऐसे में एसटीएफ के एएसआई सुखविंदर सिंह की अगुवाई में फेज-तीन ए में टीम तैनात कर दी। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा एसटीएफ ने तुरंत उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने सारी कहानी बता दी। 
विज्ञापन


टूरिस्ट वीजा पर आया, फिर वापस नहीं गया 
आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि वह 2014 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। यहां पर आकर वह हेरोइन तस्करी के कारोबार में लग गया था, जिसके बाद उसे मोटी कमाई होने लगी। इसके बाद वह वापस नहीं गया। 

फेसबुक पर औरतों से दोस्ती कर ठगता था 
आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक से महिलाओं से दोस्ती करता था। वह अकसर अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि देशों की महिलाओं को अपना दोस्त बनाता था। इसके बाद उन्हें अपने चक्करों में फंसाकर पैसे ऐंठता था। 

ऐेसे कूदा इस लाइन में आरोपी 
आरोपी ने बताया कि जब वह दिल्ली आया तो उसकी मुलाकात जॉनसन नाम के एक नाइजीरियन से हुई। वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हेरोइन का मेन सप्लायर था। उसी की सहायता से वह भी इस लाइन में कूद गया। उसने अपनी सप्लाई पंजाब में शुरू की। उसे पता था कि वहां हेरोइन एक नया नशा है। ऐसे में मनमाना रेट मिल जाता है। 

आरोपी का सारा परिवार नाइजीरिया में 
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नाइजीरिया का रहने वाला है। उसके माता-पिता व दो बहनें नाइजीरिया में रहती हैं। एसटीएफ ने इस मामले में एंबेसी को भी सूचित कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें