आधे घंटे में उन्होंने दीपा को ढूंढ लिया और मारपीट की फिर हरप्रीत हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला व कैला उसे अगवाकर बाइक पर लेकर हरप्रीत की मोटर पर पहुंचे। जहां पर उसे बुरी तरह से पीटा और फिर रात करीब 10: 40 बजे दीपा को जख्मी हालत में उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला निवासी पत्ती मेहमद की ढिलवां, मानव मेहता उर्फ मानव निवासी पत्ती जल्लू की ढिलवां, नवजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी पत्ती रामू की ढिलवां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हरप्रीत हैप्पी की मां कुलविंदर कौर, मलकीत सिंह उर्फ हैप्पी, उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ राज, सुखविंदर सिंह उर्फ शुभम, शरण उर्फ कैला और रोहित कुमार उर्फ रोनी की गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस जुटी है।
मृतक दीपा की बहन हरप्रीत कौर ने कहा कि उसका बड़ा भाई वीरपाल सिंह प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी है। एक साल पहले अमेरिका चला गया। दीपा भी पहले कबड्डी खेलता था लेकिन अब खेतीबाड़ी का काम संभालने की वजह से नहीं खेलता था। उसने दावा किया कि दीपा बिल्कुल नशा नहीं करता था। पुलिस उस पर झूठा इल्जाम लगा रही है। जब तक हैप्पी और उसकी मां समेत सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक दीपा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसपी रमनिंदर सिंह ने कहा कि दीपा की बहन विदेश से आई है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि दीपा नशे का आदी था।