फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते पांच लोगों को दबोचा, 38 हजार 700 रुपये किए बरामद

Sat, 23 Sep 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

सतनाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डालनवास में एक खाली प्लाट के अंदर बिक्रम, प्रदीप, बिजेंद्र, रमेश और माधोगढ़ निवासी मनोज ताश के जरिए पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। इस दौरान उक्त पांच लोगों पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास के खाली प्लाट में शुक्रवार को पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को दबोचा। पुलिस ने पांचों व्यक्तियों से 38700 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार सतनाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डालनवास में एक खाली प्लाट के अंदर बिक्रम, प्रदीप, बिजेंद्र, रमेश और माधोगढ़ निवासी मनोज ताश के जरिए पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। इस दौरान उक्त पांच लोगों पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाश ली तो उनके पास से 38700रुपये तथा 52 ताश के पत्ते मिले। पुलिस ने पांचों को मौके पर दबोच लिया और पैसे तथा ताश के पत्ते कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में भरी पदाडी में लगी आग

शनिवार को कनीना से कोसली रोड़ पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में भरी पदाडी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पाकर मौक पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रत्यदर्शी देवेंद्र यादव ने बताया कि सुबह 5 बजे का समय था। उसी वक्त एक ट्रैक्टर कनीना की तरफ से कोसली की तरफ जा रहा था तभी सर्विस स्टेशन के पास उस ट्रॉली के नीचे धुआं उठ रहा था। उसी वक्त डायल 112 को फोन किया गया व कनीना फायर स्टेशन भवन पर पहुंचकर इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें