फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में पड़ोसी की गुंडागर्दी: कूड़ा फेंकने से किया मना तो घर पर पत्थर से किया हमला, बुलेट भी तोड़ी

Sun, 24 Sep 2023 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)

सार

शिकायतकर्ता के भाई प्रभजोत सिंह ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह जबरदस्ती उस प्लॉट पर कब्जा करना चाहता है। वह दो साल पहले ही यहां पर रहने आया है। आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ के दशमेश नगर में खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने से मना करने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज, मारपीट और जमकर तोड़फोड़ की। घर पर न सिर्फ ईंट बरसाईं बल्कि बाहर खड़ी बुलेट और कार में तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने मोबाइल में यह गुंदागर्दी कैद कर ली। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई है। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता साहिबजोत सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी मनप्रीत सिंह उनके घर के सामने खाली प्लॉट में कूड़ा फेंक रहा था। यह देख उसके भाई प्रभजोत सिंह ने वीडियो बना ली। आरोपी ने उसके भाई को वीडियो बनाते देख तो गाली-गलौज करने लगा। जब शिकायतकर्ता ने उसे गाली-गलौज करने से रोका तो वह घर से गंडासा निकाल लाया। बाहर खड़े बुलेट के साथ तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। 

आरोपी ने बुलेट की हेडलाइट और पेट्रोल की टंकी तोड़ दी। इसके बाद गेट पर भी गंडासे से वार किया और घर पर पत्थर और ईंट से हमला किया। जब प्रभजोत ने उसे समझने की कोशिश की तो वह उस पर भी गंडासे से वार करने लगा लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के सिर में ईंट मार दी। सिर से खून बहने लगा और टांग पर भी चोट। उन्हें बाद में खरड़ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

मोहल्ले के लोग हैं आरोपी की हरकतों से परेशान

शिकायतकर्ता के भाई प्रभजोत सिंह ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह जबरदस्ती उस प्लॉट पर कब्जा करना चाहता है। वह दो साल पहले ही यहां पर रहने आया है। आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है और नशे का भी आदी है। इससे पहले भी वह इस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है। इतना ही नहीं वह बताता है कि उस पर कत्ल के केस चल रहे हैं और जेल काट कर आ चुका है। कई लोग तो आरोपी के इस बर्ताव के कारण यहां से घर छोड़कर जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें