फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में पेशाब करने से रोका, जान देकर चुकाई कीमत

Tue, 14 Jul 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में पेशाब करने से रोकने पर दो व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात पंजाब के पटियाला में अंजाम दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। त्रिपड़ी थाने के अधीन आनंद नगर-ए त्रिपड़ी इलाके की पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 304, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतक गुरुद्वारे में पाठी थे। मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि आनंद नगर-ए त्रिपड़ी में मकान नंबर 240 में रहने वाले गुरदियाल सिंह खालसा (60) रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर के नजदीक मार्केट से दूध व अन्य घरेलू सामान लेने के लिए गए थे।

घर के पास पार्क के बाहर त्रिपड़ी का ही बलजीत सिंह खालसा खुले में पेशाब कर रहा था। पास ही उसका दोस्त मनजीत सिंह चीमा भी खड़ा था। बुजुर्ग गुरदियाल सिंह ने बलजीत सिंह को खुले में पेशाब करने से रोका।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपियों ने पी रखी थी शराब

एएसआई ने बताया कि गुरदियाल के इतना कहते ही दोनों बहस पर उतर आए। मामले ने तूल पकड़ा, तो बलजीत सिंह ने साथी मनजीत सिंह के साथ मिलकर बुजुर्ग पर लात, घूंसों से हमलाकर दिया। बुजुर्ग की हालत खराब होने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

किसी पहचान वाले ने परिवार वालों को सूचित किया। घायल गुरदियाल सिंह को सद्भावना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से बलजीत सिंह खालसा आनंद नगर इलाके में ही कोचिंग एकेडमी चलाता है। मृतक गुरदियाल का बेटा बैंक में काम करता है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय दोनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें