फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल ही गया छात्रा की मौत का राज, नशा देकर रेप करके की हत्या

Tue, 15 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
रेप, हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालका के एक में घर में अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्रा की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। आरोपी ने उसे नशा देकर रेप किया, फिर हत्या। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या उसकी नाबालिग सहेली और सहेली के दोस्त ने मिलकर की थी। कालका पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मामले की तफ्तीश के दौरान छात्रा के घर के आसपास रहने वालों की सूचना के आधार पर उन्होंने मृतका की नाबालिग सहेली से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में लड़की ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्त रोहित के साथ मिलकर छात्रा की तकिया से गला दबाकर हत्या की।

पुलिस के अनुसार लड़की ने बताया कि रोहित नामक युवक उसका दोस्त है। वह परवाणू सेक्टर-2 स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह और मृतक लड़की सहपाठी थे। दोनों दूसरी कक्षा से लेकर आठवीं तक परवाणू के सरकारी स्कूल में साथ-साथ पढ़े।
विज्ञापन


उसने बताया की एक दिन रोहित ने उसे सहेली के साथ देख लिया। उसने उसकी सहेली से दोस्ती करने करने की इच्छा जताई। 8 मार्च (मंगलवार) को वह रोहित को सहेली से मिलवाने उसके घर ले गई। उस समय वहां उन तीनों के अलावा कोई नहीं था। 11 मार्च (शुक्रवार) को रोहित ने फिर उसकी सहेली से मिलवाने के लिए कहा। सहेली के घर पहुंचने के बाद रोहित ने उसको बाहर रुककर इंतजार करने के लिए कहा और अकेले उसके घर में गया।

किशोरी ने बताया कि इस बीच रोहित ने सहेली को पानी में नशे की गोली मिला कर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद रोहित ने उसकी सहेली से दुराचार किया। नशे की गोली और दुराचार के चलते छात्रा की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। इससे रोहित घबऱा गया और बाहर आकर इसकी जानकारी दी।

उसने कहा कि होश में आने पर उसकी सहेली किसी को कुछ बता सकती है। इस डर के चलते उन दोनों ने सहेली के े मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी और शव को अर्द्धनग्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की और रोहित से अलग-अलग पूछताछ की गई, दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें