फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी की शादी करवानी पेरेंट्स को पड़ी भारी, केस दर्ज

Tue, 15 Mar 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़,मोहाली
विज्ञापन
मैरिज - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
खरड़ में नाबालिग लड़की की जबरदस्ती शादी कराने व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में लड़की के माता-पिता समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और चिल्ड्रन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लड़की की उम्र 14 साल है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी मां और पिता ने पांच मार्च को खरड़ के रहने वाले संजू (21) नाम के व्यक्ति के साथ जबरदस्ती शादी करवा दी थी। लड़की ने बताया कि शादी के बाद वह व्यक्ति उसे अपने घर ले गया और उसके साथ  शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

इस बीच लड़की किसी तरह उसके घर से भागने में कामयाब रही। भाग कर वह अपनी मौसी के घर पहुंच गई। जहां उसने सारी बात मौसी को बताई। इसके बाद उसने रिश्तेदार को साथ लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तीनों लोगों पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जिक्रयोग है कि अपनी तरह का पहला मामला है। जब किसी नाबालिग लड़की की पेरेंट्स द्वारा जबरदस्ती शादी की गई हो। वहीं, लड़की ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें