फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक के चलते पत्नी का गला घोंटा, रात भर शव के ऊपर बैठा रहा पति

Sun, 26 Jun 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सीजोफ्रेनिक लोग होते हैं अंधविश्वासी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर शक करता था। देर रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और सारी रात शव के ऊपर बैठा रहा। घटना हरियाणा के पानीपत की है। मृतका अपनी मौसी के यहां रहती थी। सवेरे जब वह उसे जगाने के लिए गई तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर चीखने चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


आवाजें सुनकर दूसरे लोग दौड़े आए तो उन्हें देखकर आरोपी पति शव के ऊपर से उतर कर नीचे बैठ गया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को देखते ही आरोपी पति बोला, मैंने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। उसका चरित्र ठीक नहीं था। मैंने ही उसके दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन

मृतका से दूसरी शादी की थी, विवाद चल रहा था

डिप्रेशन - फोटो : फाइल फोटो
मृतका की पहचान सीता के रूप में हुई है, वहीं आरोपी का नाम शशि बताया जा रहा है। मृतका की मौसी ने बताया कि सीता के साथ शशि ने दूसरी शादी की थी। शशि हरिनगर में एक ढाबे पर काम करता है। हरिनगर में ही वह सीता के साथ किराए के मकान में रहता था।

पिछले कई दिन से सीता और शशि में विवाद चल रहा था, जिस कारण सीता उनके यहां आकर रहने लगी थी। बीती रात शशि घर आया था और खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए और सवेरे तक ये हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें