डरी सहमी युवती ने हिम्मत जुटाई और पुलिस को वो सच बताया, जिसे जानकर सभी के होश उड़ गए। मामला मोहाली के खरड़ का है।
थाना सिटी खरड़ क्षेत्र में मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मामले में एक युवती ने आरोप लगाया है कि मां का प्रेमी उसके साथ छेड़छाड़ करता है और मां भी इस मामले में अपने प्रेमी का साथ देती है।
बेटी का कहना है कि उसकी मां के आरोपी के साथ अवैध संबंध हैं। वह जब भी उनके घर आता है, तो उसके साथ भी छेड़छाड़ करता है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मां का मलोट निवासी प्रेमी अभी फरार है।