फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में दो बच्चों और मां की मौत, पिता व दादी अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 May 2022 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

एसएचओ सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। कंटेनर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल बच्चों और उनकी मां के शवों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। आरोपी फरार है जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक बच्चों और मां की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में सड़क हादसों दो बच्चों समेत मां की जान चली गई। हादसा शुक्रवार शाम को जीटी रोड पर हुआ। मां नवप्रीत कौर (32) दो मासूम जुड़वां बच्चे सिमरत और हरसिमरत (10) की मौके पर मौत गई। घायल पिता गुरिंदर सिंह (36) को खन्ना के आईवीवाई अस्पताल व दादी कमलजीत कौर (65) खन्ना सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


पिता की हालत गंभीर व दादी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार मृतक नवप्रीत कौर के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी बहन अपने पति, सास व दोनों बच्चों के साथ अपनी गाड़ी से मंडी गोविंदगढ़ की तरफ से खन्ना अपने गांव नसराली आ रहे थे। गाड़ी जीजा चला रहे थे। 

विज्ञापन


उनके आगे वाली सीट पर उनकी माता बैठी थी और पीछे उनकी बहन व दोनों भांजा-भांजी बैठे थे। जैसे ही गाड़ी जीटी रोड के ऊपर बने प्रेस्टाइन मॉल के पास पहुंची तो एक ट्रक सड़क पर खड़ा था। उन्होंने उस ट्रक को क्रास किया तो उनके पीछे आ रहे कंटेनर ने भी सड़क पर खड़े ट्रक को क्रास किया। इस दौरान कटेंनर चालक ने एकदम से ब्रेक मारी जिस कारण कंटेनर का पिछला हिस्सा घूमकर उसके साथ-साथ चल रही उनकी बहन की गाड़ी पर जा गिरा, इससे उनकी बहन व दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि जीजा और उनकी माता घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


मनदीप सिंह ने बताया कि उनके भांजा और भांजी जुड़वा थे और चौथी कक्षा में पढ़ते थे, जीजा खेती का काम करता हैं। घटना का पता चलते ही सदर थाना के एसएचओ सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। कंटेनर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल बच्चों और उनकी मां के शवों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। आरोपी फरार है जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें