फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM चैनल डायरेक्टर ने की रेडियो जॉकी से शर्मनाक हरकत

Sat, 12 Sep 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएम रेडियो के 90.4 चैनल के डायरेक्टर आशीष टंडन को रेडियो जॉकी से शर्मनाक हरकत के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। मामला चंडीगढ़ का है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ बीते दिन छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 4-5 दिन पहले चैनल के डायरेक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं, जिसकी शिकायत उसने चैनल के चेयरमैन से भी की, लेकिन चेयरमैन ने भी जब आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने पुलिस से शिकायत की। सेक्टर-३९ थाना पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर को बीते दिन ही पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया था। हालांकि अधिकारिक तौर पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं डाली गई थी, जोकि आज डाली गई और आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जिस जगह चैनल दफ्तर में छेड़छाड़ हुई, वह विवेक हाईस्कूल के संचालकों का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील बातें करने लगा, विरोध किया तो शारीरिक छेड़छाड़

हिमाचल निवासी साढ़े 16 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली फेज 3 में रहती है और सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल के बेसमेंट में बने 90.4 रेडियो एफएम स्टेशन में रेडियो जॉकी है।

पीडि़ता का आरोप है कि चैनल के डायरेक्टर आशीष टंडन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब युवती अकेली थी। आरोप है कि पहले तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं, उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा।

उसने किसी तरह वहां से भाग कर अपने आपको बचाया और मामले की शिकायत कंपनी के चेयरमैन से की। चेयमैन ने युवती को आरोपी डायरेक्टर आशीष टंडन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन वह कार्रवाई के बजाय मामले को सुलझाने में जुट गए। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें