फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कंडक्टर ने लड़कियों से छेड़छाड़ की

Wed, 24 Dec 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट बस में सवार लड़कियों से नशे में धुत कंडक्टर ने छेड़छाड़ व मारपीट की। थाना फेज-1 पुलिस ने सोहाना निवासी हरमेश सिंह की शिकायत पर बस कंडक्टर गुरविंदर सिंह के खिलाफ धारा-354 व 294 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में हरमेश ने बताया कि बीस दिसंबर को गांव संघोल से मोहाली फेज-6 की तरफ प्राइवेट बस आ रही थी। बस में कई स्कूलों व कॉलेजों की छात्राएं सवार थीं।

इसी दौरान नशे में धुत कंडक्टर ने लड़कियों से छेड़छाड़ की और जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो कंडक्टर ने उन्हें अपशब्द कहे। उसने लड़कियों के साथ मारपीट भी की। हरमेश ने बताया कि जब उन्होंने कंडक्टर का विरोध किया तो वह उससे भी उलझ गया।
विज्ञापन


पूरे सफर में सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने हरमेश की शिकायत पर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें