फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः लापता अकाली नेता का शव नहर से मिला

Thu, 13 Aug 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल जनरल काउंसिल सदस्य व सीनियर नेता जगतार सिंह भैणी का शव पटियाला जिले के गांव सनौरी के पास नहर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जगतार भैणी आठ अगस्त को श्री आनंदपुर साहिब से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। बाद में उनकी स्कूटी व चप्पलें भाखड़ा नदी के किनारे मिली थीं जिससे यह कयास लगाया जा रहा था कि उन्होंने नहर में छलांग लगा ली होगी। लेकिन भैणी का परिवार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था कि वह आत्महत्या कर सकते हैं।

जत्थेदार भैणी के लापता होने के बाद से ही क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब उनका शव मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। भैणी अपने इलाके में काफी सरगर्म नेता थे तथा वह हमेशा ही नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के मामले में वह अपनी ही पार्टी के एक नेता का नाम भी लेते रहे थे। उनके अपनी सरकार के दो नेताओं के साथ भी संबंध अच्छे नहीं थे। वे भैणी दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह खालसा के भी काफी नजदीक थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें