फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी की दुकान से तीन लाख के गहने चोरी

Thu, 13 Aug 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुरमोड़ बाजार में मंगलवार रात बेखौफ चोरों के गिरोह ने ज्वैलरी की दुुकान में धावा बोल दिया। दुकान के पीछे से नकब काटकर भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत सोने-चांदी के गहने समेट ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई तो उसके होश उड़ गए। सर्राफे की दुकान में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सर्राफा व्यापारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी धर्मराज पुत्र भगवत प्रसाद की पिपरी के तिल्हापुरमोड़ बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। मंगलवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में सेंध काटकर दुकान के भीतर घुसे बेखौफ चोरों ने पांच हजार रुपये नगद, डेढ़ किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के जेवर पार कर दिए। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान में नकबजनी हो गई है। नगदी-गहने गायब देख ज्वैलर्स के होश उड़ गए।

सर्राफे की दुकान में हुई तीन लाख रुपये चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसओ पिपरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर चोरी की एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बाजार में हुई चोरी की घटना के बाद से दुकानदार और बाजार के अन्य व्यापारियों में दहशत पसरी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं होने से बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद हैं। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें