फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हैवानियत: नाबालिग खिलाड़ी से चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 24 Apr 2022 10:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

महिला ने कैरू पुलिस चौकी में शिकायत दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि तोशाम थाने में केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव निवासी 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के साथ चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत कैरू पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद तोशाम पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


लड़की के परिजनों का आरोप है कि आरोपी केस दर्ज होने के बाद उन्हें फोन कर बेटी की हत्या करने की धमकी दे रहा है। कैरू पुलिस चौकी में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 12वीं में पढ़ती है और कबड्डी की खिलाड़ी है। उनकी बेटी को आरोपी फरवरी माह में कबड्डी की तैयारी के लिए एकेडमी में दाखिला दिलाने का झांसा देकर इंदौर ले गया। 

बेटी को एकेडमी का माहौल ठीक नहीं लगा तो दोनों दिल्ली की ट्रेन से गांव लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे आरोपी ने बेटी को कोई नशीली चीज खिला दी और फिर चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने बेटी को किसी को कुछ न बताने के लिए डराया धमकाया। काफी पूछने के बाद बेटी ने उसे घटना बताई। 
विज्ञापन


महिला ने कैरू पुलिस चौकी में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि तोशाम थाने में केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जांच कर रही महिला पुलिस कर्मचारी के साथ भी आरोपी सांठगांठ की बात कह रहा है। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने एक युवक पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाने में आरोपी युवक के खिलाफ 19 अप्रैल को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया हुआ है। पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - सुखबीर जाखड़, एसएचओ तोशाम पुलिस थाना। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें