फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने की हैवानियत: पांच साल की बच्ची को किया अगवा, दुष्कर्म के बाद छोड़ा, CCTV से पकड़ा गया

Fri, 16 Dec 2022 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में पांच साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर खेल रही मासूम को ऑटो चालक अगवा करके अपने साथ ले गया। आरोपी पहले बच्ची को कभी देर तक घुमाता रहा और इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में बच्ची को वापस छोड़ गया। गनीमत रही कि बच्ची को ले जाते वक्त आरोपी ऑटो चालक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

विज्ञापन


बच्ची के गायब पर परिवार ने काफी तलाश की लेकिन जब रात को बच्ची घर पहुंची तो परिवार वालों ने राहत की सांस ली लेकिन बच्ची की आपबीती सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस के आलाधिकारी और थाना दुगरी की एसएचओ इंस्पेक्टर मधु बाला ने घटनास्थल का दौरा किया। 

पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


थाना दुगरी की एसएचओ मधु बाला ने बताया कि बच्ची गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची को एक चालक ने अपने ऑटो में बैठाया और उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। वह उसे काफी समय तक घुमाता रहा और दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया और छोड़कर फरार हो गया। 

बच्ची के घर पहुंचने पर परिवार ने राहत की सांस ली और गायब होने के बारे में पूछा। बच्ची के खुलासे से परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद ऑटो चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें